MENU

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वाँ जन्मदिन

चहनिया संवाद!

 05/Jun/23

आज विधानसभा सकलडीहा के ग्राम नदेसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन बड़ी ही धूम धाम से केक काट कर मनाया गया व भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला । 
इस दौरान भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है योगी जी के कानून व्यवस्था को पूरे देश में सराहा जा रहा है व उनके कानून व्यवस्था को अनेक प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं योगी जी के सरकार में विकास की गंगा बह रही है योगी जी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेको क्षेत्रो में ऐतिहासिक कार्य किए है। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की ।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, संदीप सिंह फौजी, सत्येंद्र सिंह बब्बू, रवि गुप्ता, राजेंद्र श्रीवास्तव, सरफराज खान, छठठु निषाद, सूरज सिंह, गोलू मिश्रा, विनय तिवारी, उपेंद्र मिश्रा सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7158


सबरंग